रायपुर में गोदावरी इस्पात प्लांट में ढांचा गिरने से 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को गोदावरी इस्पात लिमटेड प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। जिला प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर में गोदावरी इस्पात प्लांट में ढांचा गिरने से 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। गोदावरी इस्पात लिमटेड के प्लांट में संयंत्र का ढांचा भरभरा कर गिर गया, जिससे 6 मजदूरों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। रायपुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

रायपुर पुलिस के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम 5 बजे के आसपास हुई। धरसीवा थाना के सिलतरा चौकी अंतर्गत स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात फैक्ट्री में ढांचा गिरने से यह जानलेवा हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि कुछ अन्य मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही है। एसएसपी ने कहा, “कुछ कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका है।” राहत और बचाव कार्य जोरों पर जारी है।

जिला प्रशासन ने शुरू की जांच

रायपुर जिला प्रशासन ने इस घटना की सूचना पुलिस के साथ-साथ कलेक्टर को भी दी है। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच करने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि उद्योग से जुड़े सभी सेफ्टी नियमों की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन ने भी सख्ती बरतने का आश्वासन दिया है।

अन्य हादसों से जुड़ी घटनाएँ

रायपुर में यह हादसा अकेला नहीं है, हाल ही में महादेव घाट में तेज रफ्तार हाइवा खारून नदी में गिर गई थी, जिसमें लोग बाल-बाल बच गए थे। इसके अलावा कोयला खदानों में हुई दुर्घटनाओं के कारण मृतकों के आश्रितों को एक्सग्रेशिया राशि बढ़ाने की घोषणा की गई है, जिसमें ठेका और नियमित कर्मचारियों के लिए एक समान 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इससे पहले राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें कार और ट्रक की टक्कर में मध्य प्रदेश के 6 लोगों की मौत हो गई थी।

Priya Kumari
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews