इन कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, अब समय पर मिलेगा वेतन का लाभ, आयुक्त ने दिए ये निर्देश

निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निर्देश दिए है कि निगम के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान इन कर्मचारियों के वेतन भुगतान के पश्चात ही किया जाए।
Employees news

CG Employees News: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। वेतन भुगतान पर नया अपडेट सामने आया है। नगर पालिक निगम कोरबा में कार्यरत स्वच्छता दीदियों, प्लेसमेंट के कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को अब नियमित अधिकारी कर्मचारियों से पहले ही माह के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है।साथ ही निर्देश दिए है कि निगम के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान इन कर्मचारियों के वेतन भुगतान के पश्चात ही किया जाए। आयुक्त पाण्डेय के इस कदम से प्लेसमेंट कर्मचारियां, स्वच्छता दीदियों, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।इससे कोरबा के करीब 1600 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

1500 से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

बता दे कि वर्तमान में नगर पालिक निगम कोरबा के 812 प्लेटसमेंट कर्मचारी, 700 स्वच्छता दीदियॉं और 48 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपनी सेवाएं निगम के विभिन्न विभागों में दे रहे हैं।  आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्लेसमेंट कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों आदि के वेतन भुगतान की कार्यवाही समय पर करें ताकि निर्धारित समय पर माह का वेतन भुगतान उन्हें सुनिश्चित किया जा सके।

नगर निगम कोरबा ने CNA के माध्यम से कराया छग में पहला भुगतान

  • छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में नगर पालिक निगम कोरबा ने पहला भुगतान सेन्ट्रल नोडल एजेंसी के माध्यम से कराया। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 31 मैगजीनभांठा खरमोरा में सांसद मद से सामुदायिक भवन विस्तार व निर्माण कार्य अमृत एसोसिएट कोरबा के द्वारा कराया गया था। इसके लिए वर्तमान में भुगतान राशि 06 लाख 39 हजार 124 रुपये का भुगतान CNA के माध्यम से कराया गया।
  • बता दे कि केन्द्र सरकार ने प्रदत्त विभिन्न मदों के अंतर्गत प्राप्त राशि का संबंधित निर्माण एजेंसियों के भुगतान के लिए सेन्ट्रल नोडल एजेंसी बनाई है। नगरीय निकायों द्वारा इन मदों के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यो के देयकों का सम्पूर्ण विवरण जिला सांख्यिकीय विभाग को भेजा जाता है तथा उक्त विभाग द्वारा CNA को भेज दिया जाता है जो उक्त कार्य का भुगतान करती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews