पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर, जुलाई में मिलेगा पेंशन में बड़ा लाभ, जारी हुए ये निर्देश

pension news

महासमुंद, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। पेंशन संबंधी समस्याओं को निपटाने के लिए 1 जुलाई को पेंशन शिविर लगने जा रहा है। महासमुंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पेंशन शिविर में अनिवार्य स्वयं अथवा संबंधित लिपिक की उपस्थिति सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. शिक्षकों को CM का बड़ा तोहफा, मिलेगा संशोधित वेतनमान का लाभ, जुलाई में जारी होगी अधिसूचना

दरअसल, जिला पंचायत के सभाकक्ष में 1 जुलाई को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से पेंशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।महासमुंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पेंशन शिविर में अनिवार्य स्वयं अथवा संबंधित लिपिक की उपस्थिति सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही कार्यालय से संबंधित लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी व लंबित का कारण तथा आपत्ति किए गए प्रकरण जिसका निराकरण नहीं हुआ है। संबंधित मूल अभिलेख के साथ उपस्थित होने कहा है। शिविर की अध्यक्षता संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन रायुपर करेंगे।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 10 शासकीय कर्मचारी निलंबित, 3 की सेवा समाप्त, 9 को शोकॉज नोटिस

जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि पेंशन शिविर में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का पेेंशन पोर्टल ‘‘आभार आपकी सेवाओं का’’ प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही आभार पोर्टल में आपत्ति प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो शासकीय सेवानिवृत्त हो चुके हैं किंतु उनकी पेंशन प्रकरण अभी तक तैयार नहीं हुए है उनके पेंशन प्रकरणों में आ रही दिक्कतों का निराकरण किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews