Police Transfer: एसपी ने किए SI और ASI समेत 33 पुलिसकर्मियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस अधीक्षक ने 33 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। तबादला सूची में निरीक्षक, उप-निरीक्षक और सहायक उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
Transfer

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने थाना व चौकी प्रभारियों सहित विभिन्न स्तर के पुलिस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। 30 जुलाई 2026 को एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 33 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

इनमें निरीक्षक (Inspector), उपनिरीक्षक (Sub Inspector), सहायक उपनिरीक्षक (Assistant Sub Inspector),प्रधान आरक्षक (Head Constable) और आरक्षक (Constable) शामिल हैं। सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली और रामानुजनगर के प्रभारी बदले गए हैं।

जारी लिस्ट के मुताबिक, सहायक उपनिरीक्षक (स.उ.नि.) स्तर के अधिकारियों में संजय यादव को चौकी प्रभारी कुदरगढ़, आलोक सोनी को झिलमिली, कृष्ण कुमार सिंह को रामानुजनगर, मनोज पोर्टे को सूरजपुर, माधव सिंह को प्रतापपुर और जगनारायण साहू को विश्रामपुर में जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का को थाना प्रभारी विश्रामपुर की की जिम्मेदारी दी गई है। उप-निरीक्षक प्रदीप सिदार को थाना प्रभारी प्रेमनगर,उप-निरीक्षक अमित गुप्ता को थाना प्रभारी जयनगर ,मनोज कुमार सिंह को चौकी प्रभारी खड़गवां की कमान सौंपी गई है।  सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र ही अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि जिले में पुलिस व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews