1 नंवबर को छत्तीसगढ़ में रहेगा अवकाश, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) रजत महोत्सव (25वीं वर्षगांठ) की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राज्य सरकार ने 1 नवंबर 2025 शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर छुट्टी घोषित की है। इस दौरान सारे स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे।
School

School

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) रजत महोत्सव (25वीं वर्षगांठ) की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राजधानी नया रायपुर में भी भव्य आयोजन किया गया है। राज्य सरकार इस महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए काम कर रही है। इस दौरान स्कूलों के बच्चों  के लिए एक गुड न्यूज है। राज्य सरकार ने 1 नवंबर 2025 शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर छुट्टी घोषित की है। इस दौरान सारे स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें ​कि छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर सभी सरकारी भवन लाइटों से जगमग हो गए हैं। चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राज्य सरकार इस रजत महोत्सव को यादगार बनाना चाहती है। इस मौके पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, झांकियां और सरकारी योजनाओं से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

बैंक खुले रहेंगे या नहीं?

बता दें कि राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि नवंबर 2025 शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर छुट्टी रहेगी। इस दौरान सारे स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे लेकिन बैंकों में छुट्टी नहीं रहेगी। बैंक अपने निर्धारित समय पर ही खुलेंगे ताकि पैसों का लेनदेन रुक न जाए। पूरे प्रदेश में इस दिन जश्न और उत्साह का माहौल रहेगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews