Transfer 2022 : राज्य में आईएफएस अधिकारियों के तबादलें, यहां देखें लिस्ट

IFS transfer

IFS Transfer 2022: छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। आईएएस और एसएएस अधिकारियों के बाद अब राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादले किए है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

आईएफएस शालिनी रैना मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन और सूचना प्रौद्योगिकी रायपुर की सेवाएं वन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग में लेते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत सचिव वन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। रैना को वन विभाग का सचिव बनाया गया है।वही पहले से सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे वन सेवा अफसर आलोक कटियार को जल जीवन मिशन का संचालक बनाया गया है।

कटियार के पास क्रेडा के CEO की जिम्मेदारी बनी रहेगी। इसके अलावा वन विभाग में सचिव रहे प्रेम कुमार को अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का CEO बना दिया गया है। वहीं अरुण प्रसाद पी. को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का MD बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews