Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

डीएसपी आशीष अरोरा को बलौदाबाजार से मोहला मानपुर अंबागढ चौकी , डीएसपी एश्वर्या चंद्राकर को जशपुर को बलौदाबाजार और डीएसपी कौशल किशोर वासनिक को मोहला मानपुर अंबागढ चौकी से बलौदाबाजार भेजा गया है।
transfer news

Chhattisgarh Transfer 2024 : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग ने फेरबदल किया है। राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों एवं उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए है। गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए अधिकारियों से वर्तमान पदस्थापना से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।

जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

  • बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह को रायपुर जिला में डायल 112 का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त।
  • हेमसागर सिद्धार को बलौदाबाज़ार-भाटापारा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी ।
  • धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को अस्थाई रूप से बलौदाबाजार-भाटापारा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ ।
  • उप पुलिस अधीक्षक जशपुर ऐश्वर्या चंद्राकर को  बलौदाबाजार-भाटापारा में अनुविभागीय अधिकारी के पद पर पदस्थ ।
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के उप पुलिस अधीक्षक को बलौदाबाजार-भाटापारा के उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews