छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों के तबादले, जारी हुए आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट

दुर्ग एसपी अग्रवाल ने कमान संभालते ही पहले थानों के TI बदल दिए, जिनमें दुर्ग कोतवाली, सुपेला, खुर्सीपार, छावनी, पुरानी भिलाई जैसे महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं। इसके बाद अब 50 से ज्यादा पुलिस जवानों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं।
transfer news

Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ एसपी विजय अग्रवाल ने 53 पुलिस कर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए है। इसमें 11 ASI, नौ प्रधान आरक्षक और 33 आरक्षकों के नाम शामिल है।

इस आदेश में सभी प्रभावित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना में आमद देने कहा गया है। इन 53 पुलिसकर्मियों में 41 को विभिन्न थानों में और 11 को AACU में भेजा गया है। थानों में स्थानांतरित किए गए जवानों में 11 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 9 उप निरीक्षक (SI) और 21 आरक्षक (कांस्टेबल) शामिल हैं, जिनमें 8 महिला आरक्षक भी हैं।इससे पहले शनिवार को  9 पुलिसकर्मियो को लाइन अटैच किया गया था।

बीते दिनों बिलासपुर पुलिसकर्मियों के हुए थे तबादले

बता दे कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने भी 38 पुलिस कर्मियों के तबादले आदेश जारी किए थे।इनमें 2 सब इंस्पेक्टर (SI), 2 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI), 6 हेड कांस्टेबल और 24 कांस्टेबलों के नाम शामिल थे। इसके साथ ही एसएसपी ने चार पुलिसकर्मियों को लाईन अटैच भी किया था।

Police Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews