Transfer News : 13 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी फिर इधर से उधर, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, जानें किसे कहां भेजा?

Transfer News : 13 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी फिर इधर से उधर, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, जानें किसे कहां भेजा?

CG Administrative Officers transfer : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। आए दिन आईएएस-आईपीएस समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

इसके तहत कई जिले के संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और अपर कलेक्टर का ट्रांसफर किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव कलेमेन्टीना लकड़ा ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।इससे पहले फरवरी अंत में 49 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले किए गए थे।

जानिए किसे कहां भेजा

  •  छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के संयुक्त संचालक सचिन भूतड़ा को एनआरडीए का एडीशनल सीईओ ।
  • प्रेम कुमार पटेल का ट्रांसफर खैरागढ़ छुईखदान गंडई ।
  • टेकचंद अग्रवाल का ट्रांसफर बेमेतरा ।
  • गुड्डू लाल जगत का तबादला बेमेतरा ।
  • दिव्या अग्रवाल को सारंगढ़ बिलाईगढ़, जितेन्द्र कुर्रे को कांकेर ट्रांसफर ।
  • अंकिता गर्ग का ट्रांसफर बेमेतरा
  • अरुण कुमार वर्मा का तबादला कांकेर ।
  • अवध सिंह राणा का तबादला कांकेर।
  • पवन कुमार प्रेमी का तबादला धमतरी ।
  • अतुल विश्वकर्मा का तबादला राजनांदगांव ।
  • कोंडगांव के संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार केसरिया को रायपुर में पदस्थ ।
  • दीपिका नेताम का तबादला कोरिया ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews