महतारी वंदना योजना पर बड़ा अपडेट! जल्द करवा लें ये महत्वपूर्ण काम, वरना अटक सकता है पैसा

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की महतारी वंदना योजना (Mahtari Vandana Yojana) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसा माना जा रहा है कि लाखों महिलाएं इस योजना से जल्द ही वंचित हो जाएंगी क्योंकि इन्होंने अभी तक अपनी ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। अब महिला एवं बाल विकास विभाग ने पात्र हितग्राहियों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
mahtari vandana yojana

mahtari vandana yojana e kyc

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने साल 2024 में महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) शुरू की थी। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए में राज्य सरकार की ओर से भेजे जाते हैं। अब इस योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसा माना  जा रहा है कि लाखों महिलाएं इस योजना से जल्द ही वंचित हो जाएंगी क्योंकि इन्होंने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है। हालांकि सरकार अब एक अभियान चलाने जा रही है।

लाखों महिलाओं की नहीं e-KYC

महतारी वंदन योजना में करीब 4.25 लाख ऐसी महिलाएं है जिनकी e-KYC नहीं हुई है। अब महिला एवं बाल विकास विभाग ने पात्र हितग्राहियों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इसके लिए सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने ये काम आंगनबाड़ी कार्यकताओं को सौंपा है। महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते की e-KYC और फोटो सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच करेंगे।

10 दिन के अंदर कराए e-KYC

बता दें कि वार्डों में शिविर लगाकर महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं से शिविर स्थल पर महिलाओं के फोटो का सत्यापन कराया जा रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि ऐसे हितग्राहियों को 10 दिनों के अंदर e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी नहीं तो योजना की राशि रोकी जा सकती है। e-KYC प्रक्रिया बायोमैट्रिक आधारित होगी।

क्या है महतारी वंदन योजना का उद्देश्य?

छत्तीसगढ़ की प्रमुख योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना है। इस योजना का उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना का मकसद है कि महिलाएं न केवल अपनी घरेलू जरूरतें पूरी कर सकें बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें। बता दें कि प्रदेश की लाखों महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews