छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो उप मुख्यमंत्रियों अरुण साव और विजय शर्मा के साथ ली शपथ, मोदी रहे मौजूद

Chhattisgarh CM Oath Ceremony

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Oath Ceremony  : आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्य के चौथे और प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को भी शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में कौन कौन अतिथि रहा शामिल ? 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा ग्रह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा सहित पार्टी के कई  अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे, शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज के मैदान पर किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews