Vyapam 2025: 14 सितंबर को आरक्षक भर्ती परीक्षा, ये रहेंगे नियम, परीक्षार्थियों को करना होगा पालन, जानें डिटेल्स

परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है ।परीक्षार्थियों को हल्के रंग की टी-शर्ट या हाफ शर्ट और हल्के जूते या चप्पल पहनकर आना होगा।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 14 सितंबर को आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।यह परीक्षा रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कुल परीक्षा अवधि 2 घंटे 15 मिनट की है और इसमें 100 अंक होंगे। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी।इसके लिए बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से 5976 पदों को भरा जाएगा।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • लिखित परीक्षा के लिए अवेदन पत्र व्यापम के वेबसाइट में जाकर पंजीयन कराना व लिखित परीक्षा के लिए केन्द्र का चयन करना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए गेट पर मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी।
  • परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है ।
  • इंटरनेट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ एक सादे कागज पर दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना होगा।
  • परीक्षार्थियों को हल्के रंग की टी-शर्ट या हाफ शर्ट और हल्के जूते या चप्पल पहनकर आना होगा।
  • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण, जैसे बाली, झुमका आदि पहनना मना है।
  • परीक्षा हॉल में घड़ी, पर्स, मोबाइल, बेल्ट, गॉगल्स (चश्मा), म्यूजिक या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किसी भी संचार साधन को ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट करें।
    होम पेज पर एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको आरक्षक संवर्ग पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (PHQC25) के प्रवेश पत्र पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
  • सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/b12b3e84-734f-48f4-a918-ef86de17f789_2490.pdf

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/b99662ee-a98c-48c2-abc9-6f7f4a31002d_2155.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews