Vyapam Exam 2024 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, अब जून से जुलाई के बीच होंगे, जानें कब होगी कौन-सी परीक्षा ?

cg vyapam

CG Vyapam Recruitment 2024 : छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छग व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 2024 होने वाली विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों में संशोधन किया है। यह बदलाव लोकसभा चुनाव 2024 के चलते किया गया है।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर भी विजिट कर सकते है।

बता दे कि व्यापम ने भले ही प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तारीख जारी कर दी है लेकिन अभी आवेदन प्रक्रिया की तिथि और अन्य जानकारी नहीं दी गई है, जो बाद में जारी की जाएंगी।संभावना है कि लोकसभा चुनाव के चलते देरी से परीक्षा होने से परिणाम और काउंसिलिंग अगस्त और सितंबर महीने से हो सकती हैं।

जानिए कब होगी कौन सी परीक्षा

  • नए संशोधित कैलेंडर के मुताबिक, पहले PET की प्रवेश परीक्षा 6 जून को होनी थी, जो संशोधित तारीख के अनुसार, अब 13 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।
  • प्री-MCA की परीक्षा 30 मई को आयोजित होनी थी, जो 13 जून को होगी। PPHT की परीक्षा 6 जून की जगह 13 जून को होगी।
  • PPT की परीक्षा 23 जून को और पीएटी/पीवीपीटी भी पूर्व निर्धारित तिथि 16 जून को ही होगी।
  • प्री बीए/ प्रीबीएस बीएड की परीक्षा 13 को होने वाली थी जो अब 15 जून को होगी।
  • 23 जून को होने वाली पीवीपीटी की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षा 16 जून को सुबह होगी।
  • पीपीटी और टीईटी पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षा सुबह होगी। छठवीं से आठवीं कक्षा के लिए टीईटी शाम को होगी।
  • दो जून को होने वाली बीएड और डीएलएड की परीक्षा तिथियों को भी बदला गया है। अब ये परीक्षाएं 30 जून को होगी। सुबह बीएड और शाम को डीएलएड प्रवेश परीक्षा होगी।
  • 30 मई को सुबह होने वाली पोस्ट बेसिक नर्सिंग और शाम को होने वाली एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा तिथि बदल गई है। अब अभ्यर्थी पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा सात जुलाई को देंगे।
  •  

    पोस्ट बेसिक नर्सिंग की सुबह और एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा शाम को होगी। 13 जून को होने वाली बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा अब सात जुलाई को सुबह होगी।

https://vyapam.cgstate.gov.in/

https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2024-04/reviseddateofexam.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews