Road Accident : मप्र में भीषण सड़क हादसे में बच्चों समेत 5 की मौत, 2 गंभीर घायल

road accident

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार देर शाम भीषण सड़क हादसा (Chhindwara Road Accident) हो गया। यहां एक आयसर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें 3 बच्चों समेत 5 की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वही मृतकों के शवों को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े.. MP News: पंचायत सचिव समेत 8 निलंबित, 6 कर्मचारियों को नोटिस, 1 की सेवा समाप्त

यह हादसा बैतूल रिंग रोड के पास गोरिया में हुआ है।यहां एक तेज रफ्तार आयसर ट्रक ने अनियंत्रित होकर छिंदवाड़ा की तरफ आ रही कार को टक्कर मार दी, इससे कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी और 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मृतकों में बच्चे भी शामिल है।

यह भी पढ़े.. MP Politics: BJP प्रदेश प्रभारी ने भाजपा के इन सांसद, विधायक को कहा “नालायक”, ये है कारण

हादसा होते ही बच्चों की चीख पुकार मच गई, जिसके बाद शोर सुनकर ग्रामीणों ने सभी को कार से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।  सभी लोग महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले बताए जा रहे है। कार टेका नाका नागपुर की बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस (Chhindwara Police ) भी मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पीएम के लिए भिजवाया। वही आयशर ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews