बर्थडे पार्टी में हवाई फायरिंग करना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

बर्थडे पार्टी में हवाई फायरिंग करना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा, विनय सक्सेना| शादी पार्टी में हवाई फायरिंग (Firing) की घटनाएं आम हो गई है| आये दिन ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे हैं| कई बार हवाई फायरिंग से बड़े हादसे हो चुके इसके बावजूद, लोगों का यह शौक जारी है| मामला अब छिंदवाड़ा (Chhindwara) से है, जहां जन्मदिन की पार्टी (Birthday Party) में पिस्टल लहराते हुए फायर करना युवक को महंगा पड़ गया | सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक और साथियों को गिरफ्तार (Arrest) कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर जन्मदिन की पार्टी में हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था| पुलिस तक भी यह वीडियो पहुंचा| पुलिस ने वीडियो की पड़ताल कर आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

जुन्नारदेव थाना अंतर्गत अम्वाड़ा ग्राम में अंसार झंडू उर्फ विशाल का जन्मदिन था। विशाल और बिट्‌टू ने इस मौके पर रात को दोस्तों को बुलाकर पार्टी की थी। केक काटने के दौरान विशाल और बिट्‌टू ने कट्‌टे से हवाई फायर भी किया। पार्टी में शामिल एक शख्स ने इसका वीडियाे बना लिया। जो की सोशल मीडिया पर हो गया| वीडियो पुलिस तक पहुंचा और युवक पुलिस के शिकंजे में आ गए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews