Amarwara Bypoll Elections : अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी ने की मतदान की अपील

इस सीट पर मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने हैं। लेकिन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवराबेन भलावी भी मैदान में हैं, जिसके बाद मुक़ाबला त्रिकोणीय हो गया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के छिंदवाड़ा सीट गंवाने के बाद यहाँ कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर है, वहीं बीजेपी ने भी इस सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है।
Amarwara Bypoll Elections : अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी ने की मतदान की अपील

Amarwara Bypoll Elections : अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की है। इस सीट पर मुख्य रूप से बीजेपी के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरेन शाह इनवाती के बीच है। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवराबेन भलावी भी मैदान में हैं, जिसके बाद मुक़ाबला त्रिकोणीय हो गया है।

मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की मतदान की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर मतदाताओं से मतदान की अपील करते हुए लिखा है कि ‘मतदान हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी है। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में आज अपने अधिकार का उपयोग और कर्तव्य का निर्वहन करें। आपका प्रत्येक मत प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, अतः मतदान अवश्य करें।’ वहीं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि ‘अमरवाड़ा विधानसभा के प्रिय मतदाताओं, आज विधानसभा उपचुनाव का मतदान होने जा रहा है. मेरा आप सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि कांग्रेस प्रत्याशी श्री धीरनशा सुखरामदास जी को अपना अमूल्य वोट देकर कांग्रेस पार्टी की विजयश्री हेतु अपना योगदान प्रदान करें। यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव जनमत के अपमान का बदला लेने के साथ साथ माननीय कमलनाथ जी के सम्मान को सुरक्षित रखने का चुनाव है इसलिए कांग्रेस का साथ दीजिए।’

बीजेपी–कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधान सभा सीट पर आज मतदान हो रहा है और 13 जुलाई को परिणाम आएँगे। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 34 हजार 300 है। इनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 18 हजार से अधिक और महिला मतदाता 1 लाख 16 हजार से अधिक हैं। बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में कमलेश शाह ने अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और वो जीते भी थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वो बीजेपी में शामिल हो गए और अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ये सीट ख़ाली हो गई थी। बीजेपी ने यहाँ से कमलेश शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस से धीरेन शाह उम्मीदवार हैं। ये सीट बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवराबेन भलावी के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews