सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर छिंदवाड़ा और सागर में 53 लोगों पर केस

सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर छिंदवाड़ा और सागर में 53 लोगों पर केस

सागर/छिंदवाड़ा| मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के चौरई और सागर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन कर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर 53 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है| मस्जिद में नमाज पढ़ने गए छिंदवाड़ा के 40 और सागर के 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने लॉक डाउन लागू किया है, धार्मिक स्थलों में लोगों के इकट्ठे होने पर रोक है, घरों में रहने की अपील की जा रही है| किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन प्रबंधित है| इस बीच प्रदेश के छिंदवाड़ा और सागर में इकट्ठे होकर नमाज पड़ने के मामले सामने आये हैं|

जानकार के अनुसार छिंदवाड़ा की चौरई तहसील के खैरीखुर्द गांव में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे 40 लोगों के खिलाफ शुक्रवार सुबह केस दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात्रि पुलिस गश्त कर रही थी, इसी दौरान खैरी गांव की मस्जिद में धारा 144 लागू होने के बावजूद सामूहिक नमाज अदा की जा रही थी, इसमें गांव का सरपंच भी शामिल था। वहीं सागर में भी 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है| पुलिस के मुताबिक, मोतीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत आंबेडकर वार्ड में गरीबों के लिए बने आवास की छत पर कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की थी। आसपास रहने वालों ने इसके वीडियो बनाकर शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews