
छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। छिंदवाड़ा के एक गांव में सामाजिक पंचायत का कारनामा सामने आया है यहां पंचों द्वारा एक नाबालिग किशोरी एवं युवक के प्रेम संबंध के शक में सजा देते हुए दोनो के गले में जूते चप्पल की माला पहनाकर तीन गांवों में घुमाकर अपमानित किया गया। मामला मोहखेड़ थाना की उमरानाला चौकी अंतर्गत ग्राम अम्बाझिरी का है। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। घटना शनिवार की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें… मध्य प्रदेश : स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर बने रेडक्रॉस के चेयरपर्सन
दरअसल छिंदवाड़ा के उमरानाला चौकी अंतर्गत ग्राम अंबाझिरी की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग करीबन 20 दिन पूर्व घर में बिना बताए मजदूरी करने के लिए नागपुर चली गई थी। हालांकि वहां भी परेशानी के चलते वह वापस अपने घर आ गई, दो जून को वापस उसके घर पहुँचने की खबर जैसे ही गांव में फैली। लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई, उसी बीच गांव का ही एक युवक बसंता ढीकु जो रिश्ते में नाबालिग का मामा लगता है वह भी मजदूरी करने चला गया था और वह भी गांव वापस लौट आया, गांव वालों को शक था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है और दोनो ही घर से भाग गए थे, इस बात की शिकायत बंसन्ता की पत्नी ने सामाजिक पंचायत में कर दी, घर वापस आने पर ग्राम के पंचों ने नाबालिग युवती और बसंता ढीकू को समाजिक पंचायत बुलाकर दोनों के साथ मारपीट करने के बाद उनके गले में जूते-चप्पल की माला पहना दी तथा ग्राम अंबाझिरी सहित दर्गुढाना, हंडियापठार था सिल्लेवानी में पैदल घुमा कर दोनों को अपमानित किया।
यह भी पढ़ें… अनोखी फीस : डॉक्टर को सिखाया इलाज करना तो चार्ज होगा 500, गूगल करके सवाल पूछे तो देने होंगे 1000 रूपये
दोनों के वापस लौटने पर गांव के लोगों और सामाजिक पंचायत ने कयास लगाए कि किशोरी तथा बसंता ढीकू के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके चलते वह गांव से भाग गए थे। शनिवार की सुबह सामाजिक पंचायत बसंता ढीकू की पत्नी ने बुलाई थी, जिसके बाद दोनों को पंचायत के सामने उपस्थित होने के लिए बुलाया गया था। सामाजिक रूप से अपमानित करने पर किशोरी उमरानाला चौकी पहुंची तथा शिकायत दर्ज कराई। किशोरी की शिकायत पर उमरानाला चौकी पुलिस ने अम्बाझिरी ग्राम के मोतीलाल पिता बक्शीराम कवरेती, दामूभाऊ पिता कोवा इवनाती, सद्धू पिता चैनू अहाके, विपत पिता बली धुर्वे, जागेश्वर पिता दामा कुमरे, सलीराम पिता सूरी कुमरे, यशवंत पिता सद्धू अहाके, लालसिंह पिता विपत धुर्वे सहित अन्य लोगों ने खिलाफ मामला दर्ज किया है।
