एमपी में नेताओं पर कोरोना का कहर, कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

एमपी में नेताओं पर कोरोना का कहर, कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है, आम से लेकर ख़ास तक वायरस की चपेट में आ चुके हैं| अब छिंदवाड़ा जिले के के जुन्नारदेव विधानसभा के कांग्रेस विधायक सुनील उईके (Sunil Uike) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उइके बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आये, उन्हें इलाज के लिए चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उइके की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनकी हालात पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं। विधायक सुनील उइके समेत प्रदेश में अब तक 12 विधायक संक्रमित हो चुके हैं। वहीं सीएम शिवराज समेत तीन मंत्री भी संक्रमित हुए थे।

बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से वे बीमार चल रहे थे। उन्होंने भोपाल के निजी चिकित्सालय में कोरोना वायरस का टेस्ट कराया। जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया गया। विधायक के पॉजिटिव आने पर उनके संपर्क में रहे लोगों में हड़कंप मच गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews