कबाड़ से जुगाड़ वाला सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र

कबाड़ से जुगाड़ वाला सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र

छिंदवाड़ा/परासिया, विनय जोशी| नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए सर्व सर्वेक्षण स्वच्छता अभियान के तहत नगर के चौक और चौराहों को सुंदर बनाया जा रहा है, खास बात तो यह है कि नगर को सुंदर बनाने के लिए कबाड़ से जुगाड़ कर सेल्फी पॉइंट तैयार किया जा रहा है जो लोगो को अपनी और आकर्षित कर रहा है।

जिले के कोयलांचल क्षेत्र की नगर पालिका परासिया और नगर परिषद चांदामेटा सर्व सर्वेक्षण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नित्य नए प्रयोग कर रही है। जो नगर वासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है । परिषद की इस अनोखी पहल का नगरवासियों ने स्वागत किया है । परिषद द्वारा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने दिवालो पर रंगरोगन कर कलाकृतियां बनाई जा रही है| अनुपयोगी कबाड़ के जुगाड़ से चौक एवं चौराहों पर सेल्फी पाईंट बनाये जा रहे है । जो आकर्षण का केंद्र बने हुए है । जिसमे वाहनों और टेक्टरों के टायर , पानी की बोतल ओर उसमे लगे ढक्कन, लोहे के पाइप ओर बजरी का उपयोग किया जा रहा है ।

कम खर्च में नगर को स्वच्छ और सुंन्दर बनाने परिषद के नित्य नए प्रयोग विकास के साथ नई कल्पनाओं को विकसित कर रहे है। जो सोशल मीडिया के युग मे हर युवक युवतियों को सेल्फी लेने अपनी ओर आकर्षित करेंगे । तो वही अन्य शहरों से आने वाले लोगो को दो पल सुकून के साथ ठहरने के लिए मजबूर भी करेगे। युवाओं के बीच सेल्फी का बढ़ता चलन, और परिषद की अनोखी पहल से महानगरों की तर्ज पर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने, चौक एवं चौराहों पर बनाये जा रहे सेल्फी पाईंट, युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है । निर्माण होते सेल्फी पाईंटो का युवा वर्ग बेसब्री से इंतजार कर रहा है , हर युवा अपनी तस्वीरों को , सेल्फी के माध्यम से अपने मोबाइल में कैद करने ललाइत है| जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया को दिखा सके आई लव मॉय नगर चांदामेटा ,परासिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews