कमलनाथ ने दी मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई, बोले- “विकास में हम साथ लेकिन जो उजागर करना होगा करेंगे”

Kamal Nath congratulated Chief Minister Mohan Yadav

Kamal Nath congratulated CM Mohan Yadav : डॉ मोहन यादव के रूप में मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है, वे कल बुधवार 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इससे पहले आज दिन भर उनको बधाई देने वालों और मुलाकात  करने वालों का ताँता लगा रहा , पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी उनसे मुलाकात की और बधाई दी।

सीएम मोहन यादव के चयन पर क्या बोले पूर्व सीएम कमल नाथ?

भोपाल से अपने गृह नगर छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने मोहन यादव को क्यों चुना ये उनकी सोच है वो उन्होंने अपने हिसाब से किया, मैं आज मोहन यादव से मिला था मैंने उन्हें बधाई दी , मैंने कहा ,जहाँ तक प्रदेश के प्रदेश के विकास की बात है हम पूरी मदद करेंगे, विरोधी दल अपना कर्तव्य पूरा करेगा, लेकिन प्रदेश के हित में जो बातें उजागर करने वाली होंगी हम लगातार उजागर भी करेंगे।

भाजपा ने किससे प्रस्तावित कराया था मोहन यादव का नाम?

गौरतलब है कि कल सोमवार 12 दिसंबर को भाजपा ने चौंकाने वाला फैसला सुनाते हुए उज्जैन दक्षिण से तीन बार के विधायक शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया, केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से डॉ मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखवाया और फिर सभी विधायकों ने सर्व सम्मति से उन्हें अपना नेता चुना लिया।

कब शपथ ग्रहण करेंगे डॉ मोहन यादव?

आपको बता दें कि कल 13 दिसंबर बुधवार को डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, भोपाल के लाल परेड ग्राउंड (मोतीलाल नेहरू स्टेडियम ) पर शपथ ग्रहण कार्यकम का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे इसके अलावा भाजपा के कई पदाधिकारी और लाखों कार्यकर्ता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews