Lok Sabha Election 2024: कमलनाथ के खास पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ, CM मोहन यादव के सामने ली बीजेपी की सदस्यता

Lok Sabha Election 2024: कमलनाथ के खास पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ, CM मोहन यादव के सामने ली बीजेपी की सदस्यता

MP News: लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व सीएम कमलनाथ के खास माने जाने वाले पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। कमलनाथ के मनाने के उन्होंने सीएम मोहन यादव के सामने बीजेपी की सदस्यता ली। बता दें कि पहले ही बेटे अजय सक्सेना बीजेपी में शामिल हो गए थे।

दीपक सक्सेना बीजेपी में शामिल

मध्य प्रदेश में काग्रेंस का एक और विकेट गिर गया है। पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले दीपक सक्सेना ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। बता दें कि उनके बेटे अजय सक्सेना पहले ही बीजेपी ज्वाइन कर चुके थे। जिसके बाद दीपक सक्सेना ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्होंने सीएम मोहन यादव की के सामने बीजेपी की सदस्यता ली है।

दीपक सक्सेना 40 साल तक कांग्रेस के साथ रहे

बता दें कि दीपक सक्सेना करीब 40 साल तक कांग्रेस के साथ रहे है। अब उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ली है। उनके बेटे अजय सक्सेना ने पार्टी छोड़ने को लेकर कहा कि कमलनाथ उनके लिए सर्वमान्य नेता हैं और पिता समान भी। लेकिन 6 साल से उनके पिता दीपक सक्सेना का पार्टी में अपमान हो रहा था। यही कारण है कि दोनों ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया।

कमलनाथ के मनाने से भी नहीं माने दीपक

दीपक सक्सेना को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का करीबी माना जाता है। वो करीब 40 सालों तक कांग्रेस के साथ रहे। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी नाराजगी साफ देखने को मिली थी। इसी बीच उनको मनाने के लिए कमलनाथ उनके घर पर भी गए थे। सूत्रों की मानें तो कमलनाथ ने दीपक सक्सेना से कहा था कि तुम सुदामा रहोगे या फिर पुत्रमोह में धृतराष्ट्र बने रहोगे। लेकिन दीपक सक्सेना नहीं माने और उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर लिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews