लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर रंगेहाथों गिरफ्तार

रिश्वत

छिंदवाड़ा, विनय जोशी| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले में लोकायुक्त (Lokayukt) ने बड़ी कार्रवाई की है| जिले के पांढुर्ना में लोकायुक्त ने एक रिश्वतखोर रेंजर (Ranger) को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। रेंजर ने एक बढ़ई से फर्नीचर का कामकाज चलाने के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी| आरोपी रेंजर उसे लकड़ी चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा था|

जानकारी के मुताबिक, पांढुर्ना में लकड़ी का फर्नीचर बनाने वाले बढ़ई राजना गांव निवासी श्याम राव से पांढुर्ना फॉरेस्ट रेंज के रेंजर दिलीप भलावी ने चोरी की लकड़ी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी| रिश्वत मांगे जाने की शिकायत कारीगर ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी से की थी।

रेंजर ने कारीगर को रिश्वत के 50 हजार रुपए लेकर बुलाया | गुरुवार दोपहर करीब पौने दो बजे श्याम राव केमिकल लगे नोट लेकर पहली किश्त देने दिलीप सिंह भलावी के सरकारी आवास पहुंचे। यहां जैसे ही उन्होंने रेंजर को रुपए दिए लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने रेंजर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews