आखिर किसने कहा-काँग्रेस के नेता और कार्यकर्ता डिप्रेशन में

MP CONGRESS Gwalior News

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस को लगातार मिल रही चुनावो में हार के कारण इनके नेता और कार्यकर्ता डिप्रेशन में चले गए है। डूबती कांग्रेस के खिवैया राहुल गांधी कहते हैं कि पार्टी का कार्यकर्ता डिप्रेशन में है और कार्यकर्ता कहते हैं कि राहुल गांधी डिप्रेशन से बाहर निकले। कांग्रेस पार्टी में हताशा निराशा का माहौल है जो इनके कर्मों के कारण है।

यह भी पढ़ें… भोपाल पेयजल संकट से कुछ हिस्सों को मिली निजात, मंत्री का बयान, जल्द होंगे सुचारु हालत

कमलनाथ के बैलेट पेपर से प्रदेश में नगरीय और पंचायत चुनाव कराने की मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब जैसे राज्य में ईवीएम मशीन ने इनको इनका चेहरा दिखा दिया तो इन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास नहीं है क्योंकि इन्हें हार पच नहीं रही है। मध्यप्रदेश में भी इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी बुरी तरह मुंह की खाएगी इसलिए अपनी हार मानते हुए कमलनाथ नगरीय और पंचायतों के चुनाव में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”710728723″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews