सांसद नकुलनाथ ने अधिकारियों के साथ ली बैठक, दिए ये निर्देश

सांसद नकुलनाथ ने अधिकारियों के साथ ली बैठक, दिए ये निर्देश

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। सांसद नकुलनाथ चार दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। जनपद पंचायत परासिया सभागार में खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक लेते हुए उन्होने कोरोना महामारी सम्बंधित बिंदुवार जानकारियों पर चर्चा की।

SDM ने सड़कों पर घूमकर चालान काटे, दुकानदारों को तीन दिन में वैक्सीन लगवाने के निर्देश

अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सांसद नकुलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड 19 से हुई मृत्यु उपरांत आश्रित को एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। लेकिन प्रदेश सरकार के शासकीय कर्मचारियों पर तंज़ कसते हुए कहा कि राशि तो तब मिलेगी जब कोविड मृत्यु प्रमाणपत्र किसी परिजन को मिले। सांसद ने परासिया एसडीएम से कोविड से हुई मृत्यु दर स्पष्ट करने के साथ कोविड से हुई मौत की सूची मांगी है, जिसमे मौत का कारण कोविड हो। साथ ही आने वाली कोरोना की तीसरी लहर में प्राशासनिक तैयारियों की सूची भी मांगी है। वहीं छोटे व्यापारियों के टैक्स और बिजली बिल को माफ करने की मांग रखी है एवं खरीब फसलों के लिए डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी न हो जिसके लिए निर्देश भी दिए है। साथ ही सभी को सुरक्षित रहकर वैक्सीन के दोनो डोज लगाने की अपील भी की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews