शोले फिल्म की तर्ज पर टंकी पर चढ़ी महिला,नशे में पुलिस से पैसों की मांग, देखिये वीडियो

शोले फिल्म की तर्ज पर टंकी पर चढ़ी महिला,नशे में पुलिस से पैसों की मांग, देखिये वीडियो

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में शोले (sholey) फिल्म (film) का वो सीन साकार हो गया जिसमें वीरू (veeru) शराब (alcohal) के नशे में टंकी (water tank) पर चढ़कर पूरे गांव को सिर पर उठा लेता है। बस यहां टंकी पर चढ़ने वाली एक महिला थी, जो नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गई और उसे उतारने के लिये पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

शहर के परासिया मार्ग स्थित नोनिया करबल के पास एक नई पानी की टंकी बनाई गई है।  देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झंडा क्षेत्र की सरिता मर्सकोले नामक महिला शराब के नशे (drunk woman) में इस टंकी पर चढ़ गई और फिर रूपयों की मांग करने लगी। महिला को इस हाल में देखकर लोगो ने पुलिस (police) को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हर तरह से मनाकर नीचे उतरने पर राज़ी किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, एक पुलिस कर्मचारी खुद टंकी पर चढ़ा और फिर महिला को समझाइश देकर नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने चंदा कर उसे कुछ रुपये दिए और घर छोड़ा। बाद में जाँच के दौरान पता चला कि महिला विक्षिप्त है और उसे शराब की लत भी है, इसी कारण वो होशो हवास खोकर टंकी पर चढ़ गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews