कांग्रेस नेता ने SDM के मुंह पर पोती कालिख, विरोध में राप्रसे के अफसर, तहसीलदार, पटवारी हड़ताल पर

कांग्रेस नेता ने SDM के मुंह पर पोती कालिख, विरोध में राप्रसे के अफसर, तहसीलदार, पटवारी हड़ताल पर

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के चौरई में एसडीएम के मुंह पर कालिख पोतने का मामला गरमा गया है| घटना के विरोध में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल (Strike) पर चले गए हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के साथ तहसीलदार पटवारी और आरआई भी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने कहा कि अब सिर्फ कोविड-19 से जुड़े काम ही हो सकेंगे। आरआई से लेकर पटवारी तक कोई काम नहीं करेगा।

दरअसल, शुक्रवार को पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह और युवा कांग्रेस नेता बंटी पटेल के नेतृत्व में छिंदवाड़ा के चौरई एसडीएम कार्यालय में बाढ़ पीड़ित लोगों और किसानों को मुआवजा देने सहित 9 मांगों को लेकर प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एसडीएम सीपी पटेल समझाने बाहर आए| इसी दौरान बंटी पटेल ने एसडीएम सीपी पटेल के चेहरे पर कालिख पोत दी। जिसके बाद एसडीएम ने 22 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस संबंध में आरोपी कांग्रेसी नेता बंटी पटेल पर हत्या के प्रयास समेत 11 धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की गई है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। आज उसे जेल भेजा जा चुका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews