डार्क चॉकलेट और हल्दी वाला दूध करेगा मदद, केंद्र ने बताया कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने का डाइट प्लान

कोरोना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संक्रमण (corona infection) के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार (central government) ने लोगों को हेल्दी आहार (healthy diet) लेने की सलाह दी है। इसी सिलसिले में केंद्र ने कई ऐसे आहार बताए हैं जो कोरोना मरीजों के लिए, कोरोना से रिकवर हो रहे लोगों के लिए और आम लोगों को लिए इस दौर में लाभप्रद (beneficial) है। इसके साथ ही केंद्र ने थोड़े- थोड़े समय में कुछ न कुछ खाते रहने की भी सलाह (advice) दी है।

यह भी पढ़ें… बाजरे के खेत से निकली बारात, लॉकडाउन में अनोखी शादी, वीडियो वायरल

MyGovIndia ट्विटर अकाउंट के माध्यम से केंद्र ने कोविड के बीच प्राकृतिक तरीके से इम्यूनिटी बढ़ाने, शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने और कोविड से रिकवर करने के लिए खान-पान में जरूरी चीजों के बारे में बताया है। इसमें सबसे पहले केंद्र ने मसल दोबारा बनाने के लिए और एनर्जी बनाए रखने के लिए सीजनल फल और सब्जियों का भरपूर सेवन करने की सलाह दी है।

कोविड की चपेट में आने से कई लोगों में सूंघने और टेस्ट करने की शक्ति खत्म हो जाती है। जिसकी वजह से भूख भी नहीं लगती। इसके अलावा लोगों को निगलने में भी तकलीफ होती है। इन सबके कारण शरीर में मसल की कमी हो सकती है। इसकी भरपाई करने के लिए केंद्र ने थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ हल्का-फुल्का खाते रहने की सलाह दी है। इसके अलावा खाने में आमचूर शामिल करने को भी कहा है।

यह भी पढ़ें… जबलपुर: पत्नी की आत्महत्या से आहत इंजीनियर ने जर्मनी में लगाई फांसी, चार माह पहले हुआ था विवाह

आइए जानते हैं कोरोना मरीज को अपनी डाइट में क्या-क्या करना चाहिए शामिल

* सीजनल फल और सब्जियां जिससे विटामिन और मिनरल की कमी न हो

* टेंशन से छुटकारा पाने के लिए डार्क चॉकलेट जिसमें कम से कम 70% कोकोआ हो

* हल्दी वाला दूध, इम्म्यूनिटी को बनाए रखने के लिए

* खाने में आमचूर

* थोड़ी- थोड़ी दी में कुछ खाना

* प्रोटीन के लिए चिकन, मछली, अंडा, पनीर, ड्राई फ्रूट्स

* बादाम, सरसों का तेल, ऑलिव ऑइल

कोरोना

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews