कोरोना का कहर, सीहोर के नसरुल्लागंज में लगाया गया 4 दिन के लिए लॉकडाउन

कोरोना का कहर, सीहोर के नसरुल्लागंज में लगाया गया 4 दिन के लिए लॉकडाउन

सीहोर/ अनुराग शर्मा

देशभर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है, कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए शासन प्रशासन लगातार प्रयासरत है।कोरोना के बढ़ते मरीज को मद्देनजर रखते हुए और कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सीहोर के नसरुल्लागंज में कलेक्टर अजय गुप्ता ने 4 दिन के लिए लॉक डाउन का आदेश दिया है। जिसके परिपेक्ष में आज अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर शहर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद है।

एसडीएम तहसीलदार , शहरी थाना प्रभारी शहर की सड़कों पर घूमते हुए लोगों को घरों में रहने की नसीहत देते हुए नजर आए। जहां प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर सजगता बरत रहा है तो वही लोग हैं कि लॉक डाउन में भी बिना वजह के सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे है।

बिना वजह के घूम रहे लोगों से एसडीएम ने घर में रहने की अपील की, साथ ही जगह-जगह पुलिस तैनात है। जिसके बाद नसरुल्लागंज में लॉकडाउन का पूरा असर देखने को मिला है, शहर के लोगों ने अपने आप को घरों में बंद कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews