Betul News: बिगड़ रहे कोरोना से हालात, भोपाल से आए कोविड अधिकारी ने किया कोविड वार्ड का निरीक्षण

betul, corona

बैतूल, वाजिद खान।  मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के बैतूल (betul) जिले में कोरोना (corona) से हालात खराब होते जा रहे हैं ।कल तक 42 मरीज मिलने के बाद स्थिति चिंताजनक हो गई है। इसको लेकर राज्य शासन (state governance) ने यहां की भी निगरानी शुरू कर दी हैं। ग्रामीण विकास (village development) के प्रमुख सचिव और बैतूल के प्रभारी सचिन सिन्हा ने सोमवार को कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर नब्ज टटोली है। सिन्हा सुबह 9 बजे कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ए. के. तिवारी एवं डॉक्टरों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोविड-19 सेंटर का सूक्ष्म निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सिन्हा ने वीडियो कॉलिंग से कुछ कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मरीजों से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी पूछा। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों से भी उन्होंने काफी देर तक चर्चा कर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

betul, corona betul, corona betul, corona प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को कोविड-19 को लेकर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिन्हा ने कहा कि कोरोना किट की कुछ कमी बनी हुई है, लेकिन शासन द्वारा प्रत्येक जिले में सप्लाई जारी है। इसकी कमी नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें… MP Weather Alert: मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

उन्होंने कहा कि 45 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना किट की कमी नहीं आने दी जाएगी। बैतूल में बढ़ते कोरोना के मरीजों पर सिन्हा ने कहा है कि स्थिति पर निगरानी की जा रही है। सभी को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews