मध्य प्रदेश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, इंदौर-भोपाल में 100 से अधिक संक्रमित

jabalpur

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में भी कोरोना संक्रमण (corona infection) एक बार फिर तेजी के साथ फैल रहा है। फरवरी महीने की रिपोर्ट के अनुसार इस साल पहली बार ये आंकड़ा 400 के करीब पहुंचा। एक फरवरी को संक्रमितों की संख्या 151 थी वहीं शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट में प्रदेश में पहली बार एक दिन में सबसे ज़्यादा 390 एक्टिव मामले (active cases) मिले। बीते 27 दिन में कोरोना का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा था और नए केसेस की संख्या 200 से कम रही थी। लेकिन अब कोरोना एक बार फिर प्रदेश में पैर पसारता नज़र आ रहा है। प्रदेश के मुख्य शहर भोपाल में 102 और इंदौर में 122 कोरोना पॉजिटिव (corona positive) केस सामने आए।

यह भी पढ़ें… निकाय चुनाव 2021: विंध्य में कमलनाथ ने की बड़ी घोषणा, सियासी हलचल तेज

मुख्य शहरों के अलावा कई जिलों से भी एक्टिव केसेस के बढ़ने की खबर आमने आ रही है।शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार दमोह में 18, बैतूल में 13, छिंदवाड़ा में 12 और जबलपुर में 11 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अलीराजपुर, अनूपपुर, बालाघाट, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, खरगौन, मन्दसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, शिवनी, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, सिंगरौनी, टीकमगढ़ उज्जैन और विदिशा में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews