काढ़ा नहीं मिलने की शिकायत सुन कोरोना प्रभारी मंत्री को आया गुस्सा, देखें वीडियो

काढ़ा नहीं मिलने की शिकायत सुन कोरोना प्रभारी मंत्री को आया गुस्सा, देखें वीडियो

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सरकार ने अस्पतालों में आयुर्वेदिक काढ़ा (Decoction) बांटने की मुहिम शुरू की है लेकिन अब काढ़ा (Decoction) वितरण में भी शिकायतें सामने आने लगी हैं ऐसी ही शिकायतों पर कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) भड़क गए उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई।

कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar)  ने जिला चिकित्सालय मुरार का औचक निरीक्षण किया । मंत्री ने यहां भर्ती कोरोना मरीजों का हाल-चाल जाना मंत्री को यहां लोगों ने शिकायत की कि यहाँ काढ़ा (Decoction) वितरण केंद्र पर काढ़ा नहीं दिया जा रहा। कर्मचारी भगा देते हैं।

ये भी पढ़ें – बीजेपी विधायक ने चौपाई के माध्यम से मुख्यमंत्री को दी सलाह, कोरोना मे हो रही लूट पर लगाएं लगाम

इतना सुनते ही कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) जिला अस्पताल में बनाये गए आयुष विभाग के काढ़ा (Decoction) वितरण केंद्र में अचानक पहुँच गए। यहाँ एक महिला कर्मचारी और दो पुरुष कर्मचारी मौजूद थे।  मंत्री को देखते ही सब खड़े हो गए। उन्होंने वहाँ मौजूद कर्मचारियों से जब काढ़ा (Decoction) वितरण का हिसाब मांगा तो कर्मचारी बगलें झांकने लगे। कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने नाराज होते हुए कहा कि आप लोग यहाँ सोते रहते हो बाहर मरीजों परेशान हैं काढ़ा (Decoction)बांटा नहीं जा रहा।  मैं आपकी शिकायत कर दूंगा तो कहीं के नहीं रहोगे।

कर्मचारी कहने लगे कि काढ़ा रोज बंट रहा हैं, कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने जब रजिस्टर दिखाने के लिए कहा तो वहां भी एंट्री प्रॉपर नहीं मिली जिसपर वे और भड़क गए और चेतावनी दी कि अब शिकायत आई तो ठीक नहीं होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews