सड़क पर उतरे कोरोना प्रभारी मंत्री, जनता से कर रहे मास्क लगाने की अपील

सड़क पर उतरे कोरोना प्रभारी मंत्री, जनता से कर रहे मास्क लगाने की अपील

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की चेन को ब्रेक करने के लिए शिवराज सरकार और ग्वालियर जिला प्रशासन प्राण प्रण से जुटा है। ग्वालियर के कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) भी मरीजों के लिए सुविधाओं और व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, वे अस्पताल जाकर निरीक्षण कर रहे हैं अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। अब वे सड़क पर लोगों से माइक पर मास्क (Mask) लगाने की अपील कर रहे हैं।

 ये भी पढ़ें – नेताओं पर कोरोना का कहर: पूर्व सांसद का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

ग्वालियर के कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के हजीरा, चार शहर का नाका, गदाईपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में घर घर जाकर लोगों का हालचाल पूछा और अपनी गाड़ी पर लगे माइक से लोगों से अपील की कि वे मास्क (Mask) लगाएं, दो गज की दूर रखें, बहुत जरुरी हो तभी घर से बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें – शिवपुरी: भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती वीनू शर्मा का कोरोना से निधन

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर के कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) मुरार जिला अस्पताल (Morar District Hospital) भी पहुंचे उन्होंने वहां अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनकी तबियत पूछी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  अस्पताल में मिली कमियों पर कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने जिम्मेदारों को फटकार लगाईं और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews