8 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, जिला न्यायालय सील, अब 24 को खुलेगा

8 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, जिला न्यायालय सील, अब 24 को खुलेगा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

मध्यप्रदेश में जारी कोरोना के कहर ने जिला न्यायालय को भी अपनी चपेट में ले लिया है। जिला न्यायालय में काम करने वाले 8 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद न्यायालय को 21अगस्त तक के लिए सील कर दिया गया है। इसके बाद दो दिन की छुट्टी है यानि DJ कोर्ट अब 24 को खुलेगा। ग्वालियर जिला एवं सत्र न्यायालय के आठ कर्मचारियों के कोरोना संक्रमितनिकलने के बाद कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला न्यायालय प्रबंधन ने न्यायालय को बंद रखने का फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को लेखापाल और नाजिर की तबियत खराब होने पर कोरोना टेस्ट किया गया था। 12 अगस्त को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई इसके बाद उनके संपर्क में रहने वाले दो सहयोगी क्लर्क की भी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई । इसके अलावा एडीजे कोर्ट में तैनात रीडर और शीघ्रलेखक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद इन लोगों के संपर्क में आए जेएमएफसी कोर्ट के रीडर और एडीजे कोर्ट के रिकॉर्ड कीपर की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।

एक साथ आठ कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद DJ दीपक अग्रवाल ने कलेक्टर और सीएमएचओ को इसकी जानकारी दी। बाद में तय किया गया कि कोर्ट को फिलहाल 21 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया जाए। उसके बाद 2 दिन 22 को शनिवार और 23 को रविवार की छुट्टी है, अब 24 को ही जिला न्यायालय खुलेगा। जबकि जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए विधिक अधिकारियों को घर से ही सुनवाई करने के निर्देश डीजे ने दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews