MP News : इस जिले में कोरोना का तांडव, 568 फिर नए केस, विशेष ध्यान देने के निर्देश

MP News : इस जिले में कोरोना का तांडव, 568 फिर नए केस, विशेष ध्यान देने के निर्देश

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया है वही दूसरी तरफ मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (Indore) में फिर हालात गंभीर हो चले है।आए दिन 500 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे है। शुक्रवार को इंदौर शहर में 568 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 42 हजार के करीब पहुंच गई है जबकि 750 से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

वही शहर के साउथ तुकोगंज और खातीवाला टैंक क्षेत्र को कंटेंनमेंट एरिया घोषित (Containment Area Declared) किया गया है। इस संबंध में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह  (Indore Collector Manish Singh) ने आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने दोनों कंटेनमेंट एरिया के लिए अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को इंसीडेंट कमांडर बनाया है। जिन घरों में पॉजिटिव के केस पाए गए हैं, उन घरों को एपीसेंटर घोषित किया गया है। यहां संक्रमित घरों से व्यावहारिक दूरी तक का क्षेत्र आवागमन के लिए प्रतिबंधित रहेगा। कंटेंनमेंट एरिया में अंदर आने और बाहर जाने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।

HC में 50 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव, बंद करने की मांग

इधर, हाई कोर्ट (Highcourt) में एक कर्मचारी की मौत के बाद पूरे स्टाफ का टेस्ट कराया गया था, जिसके बाद शुक्रवार को हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में 50 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए ।इसमें हाई परिसर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों (Police) में संक्रमण होने की बात सामने आई है। जिला व सत्र न्यायालय में कुछ न्यायाधीश की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।बताया गया कि 23 नवंबर को जांच में पांच, 24 को तीन और 25 नवंबर को नौ कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को हुई जांच में 35 कर्मचारियों के एक साथ संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है। लगातार बिगड़ते हालात के बाद अब उच्च न्यायालय एक सप्ताह के लिए बंद करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

शनिवार-रविवार को हो सकता है टोटल लॉकडाउन

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच ये चर्चाएं भी जोर है कि शनिवार रविवार को लॉकडाउन (Lockdown) किया जा सकता है।हालांकि नाइट कर्फ्यू के चलते प्रशासन ने फिलहाल जल्द दुकानें बंद करने का आदेश दिया है। वही सप्ताह में दो दिन पूरे तरह से बाजार बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है।खास बात ये है कि अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज ने इस पर अपनी और से प्रशासन को सहमति दे भी दी है।जिसके बाद कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों के साथ सोमवार शाम बैठक भी की थी, जिसमें शनिवार-रविवार को बंद रखने की बात कही गई हालांकि अभी तक अंतिम फैसला नही हो पाया है।

इंदौर समेत इन जिलों पर विशेष ध्यान दें- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण अधिक है, वहां ‘कंटेनमेंट जोन’ बनाए जाएं, जिससे संक्रमण आगे न फैले। कोरोना के सर्वाधिक नए प्रकरण इंदौर में 556 आए हैं, उसके बाद भोपाल में 313, ग्वालियर में 95, जबलपुर में 85, रतलाम में 51 तथा विदिशा में 33 नए प्रकरण आए हैं। इन जिलों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) द्वारा दिए गए। जो मरीज ‘होम आइसोलेशन’ (Home Isolation) में हैं, उनकी कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर्स के माध्यम से कड़ी निगरानी की जाए। आवश्यक होने पर तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाए। वे घर से बाहर न निकलें, इस पर सख्त पाबंदी की जाए। प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों में 62 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews