अब यह पूर्व मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील

MP News

सागर, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। आम आदमी से होता हुआ ये संक्रमण अब हाईप्रोफाइल लोगों को भी अपनी चपेट में ले चुका है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के कई बड़े नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री हर्ष यादव भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कांग्रेस विधायक ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

दरअसल मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री हर्ष यादव की रिपोर्ट अब कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पूर्व मंत्री यादव ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की है। यादव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। जिसके बाद उन्होंने अपने सैंपल जांच के लिए भेजे थे। जिसका बाद आज गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने अपने संपर्क में आए हुए लोगों से अपील की है कि वह भी खुद को क्वॉरेंटाइन कर अपने सैंपल जांच के लिए भेजें। कांग्रेस विधायक ने उम्मीद जताई है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अस्पताल से वापस घर लौटेंगे।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री अरविंद भदौरिया, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews