Dewas update :2 दिन की राहत के बाद धमाका, 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Dewas update :2 दिन की राहत के बाद धमाका, 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

देवास।सोमेश उपाध्याय।

देवास में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों से मिली राहत के बाद आज अचानक 8 पॉजिटिव मिलने से जिले में हड़कम्प मच गया।इसी के साथ पॉजिटिव मरीजो की संख्या का शतक लगा गया। वैसे तो कुल मरीज़ो की संख्या 103 है पर प्रसासन ने मरीजो को इंदौर में शामिल किया है।जिले में अब तक 9 लोगो की मौत भी हो चुकी है।इनमें शहर के कार्तिक नगर में ही 6 संक्रमित मिले है!यह आंकड़े चिंतित करने वाले है।देवास शहर इंदौर और उज्जैन जैसे बडे हॉटस्पॉट शहरों के मध्य बसा है,बावजूद राज्य सरकार द्वारा भारी छूट जिले में दी गई,जिसका खामियाजा संक्रमितो की बढ़ती संख्या के रूप मे जिला भुगत रहा है।आज मिले मरीजो में 6 कार्तिक नगर और 2 गंगा नगर के थे।जिले मे अब तक 63 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके है और 31 व्यक्ति महामारी से जंग लड़ रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews