Indore News : खतरे का सायरन, संडे लॉकडाउन के बाद भी संक्रमितों का आंकड़ा 350 पार

परिवहन विभाग

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कोरोना की दूसरी लहर में बुरी तरह से चपेट मे आ चुके इंदौर में अब हर दिन कोरोना संक्रमित 300 से ज्यादा की संख्या में सामने आ रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना के प्रभाव के चलते भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन के पहले चरण में रविवारीय लॉकडाउन की शुरुआत 21 मार्च से हो चुकी है। बावजूद इसके यदि संक्रमितों का आंकड़ा इसी तरह से सामने आएगा तो आने वाले समय लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की संभावना द्वारा जताई जा रही है।

ये भी देखिये – World Water Day 2021: आठ अरब लीटर पानी संरक्षित करता है भोपाल का ‘जल संतोष’

रविवार को इंदौर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जिला इंदौर द्वारा जारी किये गये मेडिकल बुलेटिन के आधार पर 4524 सैम्पल की जांच की गई जिनमें से 356 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि गनीमत ये रही कि किसी भी इलाजरत मरीज की मौत नही हुई है जो एक अच्छा संकेत है। फिलहाल, इंदौर में 2135 कोविड संक्रमितों का इलाज जारी है वहीं रविवार को 311 लोग स्वस्थ होकर जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। इंदौर में अब तक कुल 64509 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये है जिनमें से 61430 लोग स्वस्थ हो चुके हैं वहीं अब तक 944 लोगो की जान कोरोना के कारण जा चुकी है। वर्तमान में एक्टिव (उपचाररत) मरीजो की संख्या 2135 हो गई है, जिनका इलाज जारी है।

बता दे कि इंदौर प्रदेश के सभी शहरों में कोरोना के प्रति जनजगृति लाने के लिए सीएम शिवराज ने अपील की है 23 मार्च को सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे एक साथ हूटर (सायरन ) बजेगा और सभी लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के साथ एक स्थान पर 2 मिनिट तक खड़े होंगे और संकल्प लेकर नियमो का पालन करेंगे। ताकि लोगो को जेहन में ये बात रहे कि कोरोना से जंग लड़ने और जीतने के लिए मास्क पहनना, सेनेटाइजर का उपयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना जरूरी है। इसके अलावा लोग कोविड वैक्सीनेशन को लेकर भी जागरूक रहें ताकि जल्द ही कोरोना पर काबू पाया जा सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews