जबलपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव, रांझी बना नया कंटेन्मेंट जोन

जबलपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव, रांझी बना नया कंटेन्मेंट जोन

जबलपुर।संदीप कुमार।

उपनगरीय क्षेत्र रांझी भी अब कोरोना वायरस का नया कंटेनमेंट जॉन बन गया है।देर रात एक युवक की कोरोना वायरस पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद रांझी के चंदन कॉलोनी इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील किया गया है। चंदन कॉलोनी निवासी दीपक सिंह की देर रात कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दीपक सिंह मुंबई में पार्लर में काम किया करते थे और 10 मई को वह वापस जबलपुर लौट कर आए थे। शासन के निर्देशानुसार 10 मई से ही दीपक सिंह अपने आपको होम क्वारेटाइन मे रखे हुए थे।देर रात जब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो आज सुबह जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग और पुलिस का अमला दीपक सिंह के घर पहुँचकर उन्हें सुख सागर अस्पताल में भर्ती करने ले गया है। हम आपको बता दें कि रांझी क्षेत्र का यह पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव केस है।जिसके बाद अब जबलपुर में एक और नया कंटेनमेंट जॉन बन गया है। रांझी थाना प्रभारी के मुताबिक दीपक सिंह 10 मई से ही अपने घर में एक अलग कमरे में रहा करते थे और अपने परिवार से भी पूरी तरह से दूरी बनाए हुए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews