अब आसानी से मिल सकेगा वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट, इन दो छात्रों के प्रयास देशवासियों को दे रहे सहूलियत

वैक्सीनेशन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में वैक्सीनेशन (vaccination) को लेकर लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे अहम मुश्किल है वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट (slot) न मिल पाने की। ऐसे में इस बड़ी समस्या का समाधान लेकर आए हैं इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (indraprastha institute of information technology) के दो छात्र पारस मोहन और रोहन राजपाल। इन दोनों ने मिलकर टेलीग्राम ऐप (telegram app) पर कोविन अलर्ट (cowin alert) नाम का एप्लीकेशन बोट बनाया है। इस एप्लिकेशन बोट के माध्यम से कोविन ऐप पर स्लॉट की उपलब्धता का पता लग जाएगा।

यह भी पढ़ें… दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, इस योजना को लेकर दिए सुझाव

ये ऐप छात्र पारस मोहन और रोहन राजपाल ने 4 मई को बनाया था तबसे अब तक इसे करीब 40,000 लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर चुके हैं और वैक्सिनेशन के स्लॉट के लिए परेशान नही हुए हैं। टेलीग्राम ऐप पर ये @covinalertbot के नाम से उपलब्ध है।

इसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी देते हुए पारस और रोहन ने बताया कि बहुत ही आसानी से इसका उपयोग किया जा सकता है। वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करने के लिए अपने जिले का नाम सही पिनकोड और उम्र सहित दर्ज करना होगा। इसके बाद ये बोट कोविन पोर्टल पर स्लॉट उपलब्ध होते ही संदेश के जरिये आप तक इसकी जानकारी पहुंचा देगा। इतना ही नहीं इस संदेश में केंद्र का स्थान और कितने स्लॉट, किस तिथि को उपलब्ध है ये सब जानकारी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें… कोरोना मरीजों के लिए ऊर्जा मंत्री ने शुरू की ये नई योजना, समाजसेवियों से जुड़ने की अपील

छात्र रोहन ने बताया कि देश में कई लोग वैक्सीनेशन के स्लॉट की उपलब्धता को लेकर काफी परेशान हैं। उन्हें कोरोना का टीका लगवाना है लेकिन स्लॉट न मिल पाने के कारण वे वैक्सीनेशन नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में देशवासियों की इन मुसीबतों को दूर करने के लिए ही हमने ये बोट बनाया है। लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं और इसके माध्यम से कई लोगों ने अपने स्लॉट भी बुक किये हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews