बुरहानपुर में बढ़ते आंकड़ों को लेकर ‘शेरा’ की जनता से अपील, देखें वीडियो

बुरहानपुर में बढ़ते आंकड़ों को लेकर ‘शेरा’ की जनता से अपील, देखें वीडियो

बुरहानपुर।शेख रईस ।

बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह शेरा ने क्षेत्र में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को लेकर आज क्षेत्र की जनता से विडीओ संदेश के माध्यम से संवाद किया।शेरा भैया ने कहा कि बुरहानपुर में कोरोना की बढ़ती संख्या बेहद दुखद है इस माहमारी से लड़ने की जरूरत है हमे कोरोना की जांच करने सैम्पल देने आगे आना होगा खास उन सभी से निवेदन है जिनके परिजन घर के लोग कोरोना पॉजिटिव हुए है वे स्वयं आगे आ कर अपनी अपनी जांच करावे। साथ उन्होंने कहा कि जब तक सैम्पल की जांच नही आती तक स्वयं आईसुलेट हो जाएं। आपको बात दे बुरहानपुर में अब तक कोरोना संक्रमित की संख्या 150 हो गई है जिसमें से 14 लोगो ने कोरोना को हराकर जीत हासिल की है वही अब तक कोरोना से 9 लोगो की मौत हो चुकी है। बुरहानपुर में अब कुल एक्टिव कोरोना केस की संख्या 127 तक पाहुच गई है।जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 17 मई तक क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews