प्रशासन बना लापरवाह तो विधायक ने अपनी ही लक्जरी कार एम्बुलेंस बनाकर दे दी

प्रशासन बना लापरवाह तो विधायक ने अपनी ही लक्जरी कार एम्बुलेंस बनाकर दे दी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना महामारी (Corona) में जब अल्टीमेटम के बाद भी प्रशासन (Administration) ने विधायक (MLA) की एम्बुलेंस (Ambulance) उपलब्ध कराने की मांग को अनसुना कर दिया तो विधायक (MLA) ने अपनी ही लक्जरी कार को एम्बुलेंस बनाकर जनता को समर्पित कर दिया।  अब ग्रामीण क्षेत्र के मरीज विधायक (MLA) की लक्जरी फॉर्च्यूनर कार में आराम से अस्पताल तक पहुँच रहे हैं।

कोरोना महामारी में लोगों को अस्पताल तक पहुंचें के लिए कई जगह पर एम्बुलेंस (Ambulance) तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ज्यादा ख़राब हैं , ना प्रशासन और ना ही सामाजिक संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्रों में एम्बुलेंस (Ambulance)  की व्यवस्था करने के लिए आगे आ रही है।  गुना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं।  जिले के चांचौड़ा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह (Congress MLA Laxman Singh) ने एम्बुलेंस (Ambulance) की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन से पिछले दिनों मांग की थी कि मरीजों की संख्या को देखते हुए एम्बुलेंस (Ambulance) की  व्यवस्था की जाये जिससे मरीज को जल्दी अस्पताल पहुँचाया जा सके और उसका इलाज शुरू हो सके।

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने मांग के साथ अल्टीमेटम भी दिया था कि यदि प्रशासन ने एम्बुलेंस (Ambulance) की व्यवस्था नहीं की तो वे अपनी कार को एम्बुलेंस (Ambulance) बनाकर जनता को दे देंगे।  और जब प्रशासन ने विधायक की मांग को अनसुना कर दिया तो विधायक लक्ष्मण सिंह (Congress MLA Laxman Singh) ने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी को एम्बुलेंस (Ambulance) के रूप में जनता को समर्पित कर दिया।  अब मरीज विधायक (Congress MLA Laxman Singh) की फॉर्च्यूनर गाड़ी यानि एम्बुलेंस (Ambulance) से अस्पताल पहुँच रहे हैं।

ये भी पढ़ें – कमलनाथ के ट्वीट पर बवाल, नरोत्तम ने बताया- असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा

ये भी पढ़ें – पद्मश्री डॉ केके अग्रवाल का कोरोना से लंबी लड़ाई के बाद निधन

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह (Congress MLA Laxman Singh) की इस पहल की स्थानीय लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं।  स्थानीय लोग ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विधायक की फॉर्च्यूनर एम्बुलेंस (Ambulance) की फोटो शेयर का रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews