Dabra News: कट्टे की नोंक पर वकील से लूटे 1 लाख 70 हजार, पुलिस में मामला दर्ज

वकील

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर जिले (Gwalior News) के डबरा (Dabra) में एक वकील के साथ लूट का मामला सामने आया है। यहां बैंक (Bank) से पैसा निकाल कर अपने घर जा रहे हैं एक वकील (lawyer) के साथ चार हथियारबंद लुटेरों ने कट्टे की दम पर 1 लाख 70000 की लूट की वारदात को अंजाम दिया ।

यह भी पढ़े.. MP New Transfer Policy : 5 जुलाई तक विभाग को देनी होगी ये जानकारी, फिर होगा तबादला!

घटना डबरा देहात थाना क्षेत्र के लोहगढ़ गांव के पास मुख्य मार्ग की है। अभिभाषक बसंत शर्मा का डबरा की शिक्षक कॉलोनी में निवास है । वह आज मोटरसाइकिल पर सवार होकर भितरवार पहुंचे, जहां जिला सहकारी बैंक(District Co-operative Bank)  से ₹170000 निकालें और उन्हें लेकर में डबरा के लिए निकल दिए । जब वह लोहगढ गाँव के पास पहुंचे तो अचानक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार लुटेरे आए जो मुंह बांधे हुए थे। उन्होंने बाइक के सामने अपनी बाइक लगाते हुए वकील बसंत शर्मा को रोक लिया और कट्टा दिखाते हुए उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी: 10वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, मौका जानें से पहले करें एप्लाई

इसके बाद में बसंत शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस (Dabra Police) को दी तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए डबरा की देहात पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी की पर तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे पुलिस ने इस मामले में लूट का मामला दर्ज कर लिया है इस संबंध में थाना प्रभारी डबरा देहात शक्ति सिंह यादव का कहना है कि पूरी वारदात को रेकी के आधार पर अंजाम दिया है लुटेरों की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं शीघ्र ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews