डबरा में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, SDM ने फहराया झंडा

डबरा में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, SDM ने फहराया झंडा

Dabra News : हर वर्ष की तरह इस साल भी देशभर में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में डबरा में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ 26 जनवरी मनाया गया, जिसका आयोजन हर साल की भांति इस साल भी स्टेडियम ग्राउंड में किया गया था। इस दौरान एसडीएम राष्ट्रगान के साथ झंडा फहराया और सरकार के वचन पत्र को पढ़ते हुए कार्यक्रम आरंभ किया।

निकाली गई मनमोहक झांकियां

बता दें कि कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अलग-अलग तरह से नृत्य की प्रस्तुत दी गई, जिसने जनता का मन मोह लिया। साथ ही आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। जिसमें बाबा साहब अंबेडकर के बलिदान और बाल विवाह पर जोर दिया गया। भगवान श्री राम की मनमोहक झांकी भी देखने को मिली। वहीं, इस खास मौके पर अमर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया था।

[dgv_vimeo_video id=”906649638″]

[dgv_vimeo_video id=”906647345″]

डबरा, अरुण रजक

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews