
Dabra Accident News : भितरवार क्षेत्र के बागबई तिराहे के पास मंगलवार को हुए एक्सीडेंट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने शव को करियाबटी तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने मांग की थी कि दोषियों पर कार्यवाही की जाए। जिसको लेकर जाम लगा दिया लगभग 2 घंटे से ऊपर जाम लगा रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई तब प्रशासनिक अधिकारियों के काफी देर तक समझाने के बाद परिजन माने तब जाकर जाम खोला और यातायात सुचारु रुप से चालू हो सका।
यह है मामला
दरअसल, मंगलवार को कालू उर्फ राजेंद्र पिता नारायण जाटव 28 वर्ष निवासी करियावटी भितरवार के पास पेट्रोल पंप पर काम करता था। 27 दिसंबर मंगलवार को वह जा रहा था तभी भितरवार की ओर से जा रही बाइक क्रमांक( एमपी 07 एनक्यू 7894) के बाइक चालक ने राजेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से उसको भितरवार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर किया। देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद आज बुधवार को परिजनों ने करियाबटी तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम में काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष थे।परिजनों की मांग थी कि आरोपी पर नाम दर्ज F.I.R की जाए। लगभग 2 घंटे तक हंगामा होता रहा और रोड के दोनों ओर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
[dgv_vimeo_video id=”784832226″]
[dgv_vimeo_video id=”784832361″]
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे प्रशासन का कहना था कि इस मामले में पहले ही मामला दर्ज हो चुका है पर परिजनों का कहना था कि आरोपी पर नाम दर्ज एफ आई आर की जाए पुलिस ने आश्वासन दिलाया कि दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जिसके बाद परिजन माने तब जाकर जाम खोला।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”784832487″]
