ASI ने मामला निपटाने के एवज में फोन पर मांगी रिश्वत, Audio वायरल

ASI ने मामला निपटाने के एवज में फोन पर मांगी रिश्वत, Audio वायरल

डबरा,सलिल श्रीवास्तव

देशभक्ति जनसेवा की बात करने वाली पुलिस के अधिकारी कई बार पैसों के लालच में यह भी भूल जाते हैं कि उन्हें वर्दी जनता की सेवा के लिए मिली है ना कि रिश्वत लेने के लिए। एक बार फिर पुलिस द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है और रिश्वत मांगते एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।

ये मामला भितरवार अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले करहिया थाने का है जहां एक युवक से थाने में पदस्थ एएसआई ने मामला निपटाने की एवज में 5000 रूपये की रिश्वत मांगी।  युवक ने सारी बातें रिकॉर्ड कर ली और अब एक शिकायती आवेदन जिला कप्तान अमित सांघी को दे दिया है। इस समय ऑडियो लगातार सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हो रहा है।घटना 1 अगस्त की है जहां ग्राम करहिया के रहने वाले एक युवक मिंटू कुशवाह के खिलाफ एक शिकायती आवेदन थाने में दिया जिसको आधार बनाकर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामदास नरवरिया ने फरियादी को फोन लगाया और राजीनामा करवाने की एवज में 5000 रूपये की रिश्वत की मांग की। बातचीत का सिलसिला 3000 और 5000 के बीच घूमता रहा, जब मामला नहीं निपटा तो युवक ने ग्वालियर पहुंचकर जिला कप्तान अमित सांघी को एक शिकायती आवेदन दिया है। इसके साथ मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी संलग्न किया है। फिलहाल यह ऑडियो सोशल मीडिया ग्रुप्स पर जमकर वायरल हो रहा है। देखना यह है कि पुलिस कप्तान इस पर कोई एक्शन लेते हैं या फिर पुलिस द्वारा रिश्वत मांगने का खेल यूं ही बेखौफ जारी रहेगा।

इनका कहना है

आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जानकारी ली जा रही यदि एएसआई दोषी होगा तो निश्चित तौर पर कार्यवाही की जायेगी।
अमित सांघीस ज़िला कप्तान ग्वालियर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews