
Dabra News: डबरा सिविल अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में नर्सों ने कपड़ा छोड़ दिया और टांके भी लगा दिए। तबीयत बिगड़ने पर महिला और उसके परिजनों ने जब निजी स्तर पर जांच करवाया, तब उन्हें इस बात का पता चला। जिसके बाद बीएमओ विजय पाठक के पास शिकायत लेकर पहुंचे। जिसके बाद महिला को फिर से सिविल अस्पताल में भर्ती कर उसका डॉक्टर गरिमा यादव की निगरानी में इलाज शुरू किया गया है।
इस पूरे मामले में लापरवाही के लिए नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी परिजनों द्वारा कही गई है। दरअसल, भेसनारी गांव निवासी भारती 28 मई को अपनी डिलीवरी कराने सिविल अस्पताल आई थी। रात के समय महिला डॉक्टर की गैर-मौजूदगी में नर्सों ने उसकी डिलीवरी की और लापरवाही बरतते हुए प्राइवेट पार्ट में कपड़ा छोड़ दिया। बीएमओ ने कहा कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सिविल अस्पताल में 3 महिला डॉक्टर्स मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद नर्सों द्वारा प्रसव करवाना अस्पताल के कार्यव्यवस्था पर कई सवाल उठा रहा है। अब तक मामले की शियकत दर्ज नहीं की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”832909535″]
[dgv_vimeo_video id=”832908418″]

