डबरा में बीजेपी कार्यकर्ता बैठक का किया गया आयोजन, कई मंत्री गण रहे उपस्थित

डबरा में बीजेपी कार्यकर्ता बैठक का किया गया आयोजन, कई मंत्री गण रहे उपस्थित

डबरा,अरुण रजक। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) 16 अक्टूबर को ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे के शिलान्यास के लिए ग्वालियर आ रहे है। इनके स्वागत के लिए तैयारियां भी जोरो से शुरू हो गई है जिसको लेकर आज डबरा विधानसभा (Dabra assembly) में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जल संसाधन मंत्री एवं ग्वालियर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ग्वालियर जिले के सांसद विवेक शेजवलकर, उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह, संभाग प्रभारी जीतू जिराती, लघु उद्योग निगम मंडल की अध्यक्ष इमरती देवी, ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, और अन्य पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े…Sarkari Naukari: एनटीपीसी में निकली 864 पदों पर भर्ती, 1 लाख रुपये से अधिक की सैलरी, जानें डीटेल

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने भाजपा के पदाधकारियों और सरपंचों और भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में 16 अक्टूबर को ग्वालियर पहुंचकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करें और पिछली बार की तरह भी अबकी बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचें। आगे उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की तुलना सरदार बल्लभ भाई पटेल जी से करते हुए कहा कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जिनको हम लोग लोहा पुरुष कहकर संबोधित करते हैं। उस युग के बाद आज वैसे ही दूसरे गृह मंत्री के रूप में अमित शाह हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्वालियर जिले में 500 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”759954181″]

यह भी पढ़े…छोटी बच्ची ने MS Dhoni से पूछा मजेदार सवाल, क्रिकेटर ने दिया ऐसा रिएक्शन

राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाहा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सन् 1952 मैं जो चीता की प्रजाति विलुप्त हो चुकी थी उसे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मध्य प्रदेश की धरती पर पुनः लाया गया। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी का गृहमंत्री के रूप में ग्वालियर प्रथम आगमन है जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी पूर्ण रूप से ग्वालियर पहुंचकर अमित शाह जी का स्वागत करें। और इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

यह भी पढ़े…Indore: भाजपा पार्षद पति की भीड़ ने की धुनाई, थाने में जमकर हुआ हंगामा

ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ग्वालियर आगमन पर अधिक से अधिक मात्रा में ग्वालियर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया जाए। आगे कहा कि ग्वालियर में जिस नए एयरपोर्ट विस्तार को लेकर कहा कि यह नया एयरपोर्ट और भव्य बने वह कोई सामान्य घटना नहीं है क्योंकि जैसा टर्मिनल ग्वालियर के अंदर बन रहा है इतना विशाल और भव्य टर्मिनल किसी भी महानगर में नहीं है उन्होंने कहा कि केंद्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ग्वालियर का जो विकास हो रहा है वह सराहनीय है।

[dgv_vimeo_video id=”759954548″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews