Sarkari Naukari: एनटीपीसी में निकली 864 पदों पर भर्ती, 1 लाख रुपये से अधिक की सैलरी, जानें डीटेल

Sarkari Naukari: एनटीपीसी में निकली 864 पदों पर भर्ती, 1 लाख रुपये से अधिक की सैलरी, जानें डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आपको भी सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश है तो नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (NTPC) आपके लिए सुनहरा मौका ले कर आया है। हाल ही में एनटीपीसी (NTPC Recruitment) ने इंजीनियरिंग के पद पर इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक गेट 2022 (GATE 2022) के स्कोर पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 864 है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल, माइनिंग और इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 11 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…छोटी बच्ची ने MS Dhoni से पूछा मजेदार सवाल, क्रिकेटर ने दिया ऐसा रिएक्शन

सैलरी और योग्यता

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक की सैलरी दी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निर्धारित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य होगा। साथ ही गेट 2022 का स्कोर भी देखा जाएगा। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

यह भी पढ़े…मोदी सरकार ने MP को दी सौगात, उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनेगा रोप-वे, टेंडर स्वीकृत

आवेदन और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन के गेट स्कोर के आधार पर ही किया जाएगा। उम्मीदवार careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गेट रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ऑनलाइन आवेदन करें। सभी जानकारी अच्छे से भरे। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक लिए नीचे दी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews