Indore: भाजपा पार्षद पति की भीड़ ने की धुनाई, थाने में जमकर हुआ हंगामा

Indore: भाजपा पार्षद पति की भीड़ ने की धुनाई, थाने में जमकर हुआ हंगामा

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) के एक पुलिस थाने में भीड़ द्वारा भाजपा की पार्षद के पति को घेर कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पार्षद पति का एक महिला से विवाद हो गया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया था। थाने पहुंचने के बाद वहां गहमागहमी का माहौल हो गया और महिला के साथ थाने पहुंचे लोगों ने पार्षद पति की जमकर धुनाई कर दी।

यह पूरा मामला इंदौर के राऊ (Rau) इलाके का है। यहां पर शाम 4 बजे जमकर हंगामा देखा गया। जानकारी के मुताबिक एक महिला सफाईकर्मी के साथ पार्षद पति की फोन पर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पार्षद पति की शिकायत लेकर महिला सफाईकर्मी थाने पहुंच गई थी। पुलिस ने यहां पर भाजपा पार्षद पति संदीप चौहान को बुलाया। यहां पर मौके पर मौजूद महिला के साथ आए लोग उग्र हो गए और उन्होंने पार्षद पति के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बीच-बचाव कर पार्षद पति को उन लोगों से बचाया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा थाने के बाहर जमकर नारेबाजी भी की गई।

Must Read- शिल्पा शेट्टी से लेकर महीप कपूर तक, करवाचौथ के रंग में रंगा बॉलीवुड 

मौके पर मौजूद पुलिस ने पार्षद पति को भीड़ से किसी तरह छुड़वाया। पार्षद पति के साथ हुई मारपीट की सूचना लगने पर उनके समर्थक तुरंत ही थाने पर पहुंच गए। हंगामे की सूचना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे ताकि मामले को शांत करवाया जा सके। दोनों पक्षों का कहना है कि वह कार्रवाई चाहते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews